Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी कौशांबी से गिरफ्तार

लखनऊ, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में राज्य के कौशांबी जिले से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकवादी को आज तड़के गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा उसके पास से सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, एक आधार कार्ड जिसपर गाजियाबाद का पता है, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories