Sun, Mar 8, 2026
22 C
Gurgaon

टेक्सास में टारगेट स्टोर के बाहर गोलीबारी: 3 की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार! जानिए पूरा मामला

टेक्सास में टारगेट स्टोर के बाहर गोलीबारी: 3 की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार! जानिए पूरा मामला

वाशिंगटन, 12 अगस्त। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में सोमवार दोपहर टारगेट कंपनी के एक स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। इस दर्दनाक घटना में एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया है।

घटना का विवरण

ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब 2:15 बजे गोलीबारी की सूचना मिली और वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्हें स्टोर की पार्किंग में तीन घायल लोग मिले, जिनमें से दो को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

संदिग्ध आरोपी, जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है, ने घटना के बाद किसी की कार चुराकर भागने की कोशिश की। भागने के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हुआ और फिर दूसरी कार लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

संदिग्ध की स्थिति और जांच

पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक अवसाद की स्थिति में है और उसके इस कृत्य के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

बढ़ती बंदूक हिंसा पर चिंता

ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने इस घटना को “दुखद दिन” बताया। उन्होंने बताया कि यह हाल ही में अमेरिका में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में से एक है। तीन दिन पहले ही अटलांटा में एक गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई थी।

ऑस्टिन के मेयर किर्क वॉटसन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इसे बंदूक हिंसा का “घिनौना और कायराना कृत्य” करार दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories