Sat, Mar 21, 2026
23 C
Gurgaon

पानीपत में शादी के दो सप्ताह बाद गहने लेकर दुल्हन फरार

पानीपत, 28 मई (हि.स.)। पानीपत के एक गांव में शादी के महज 13 दिन बाद नवविवाहिता घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने साथ आभूषण, मोबाइल फोन भी ले गई। महिला दबे पांव घर से निकली, लेकिन इसका परिजनों को जरा भी भनक नहीं लगी।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने अपने बेटे संजय की शादी अरुणा (दोनों बदले हुए नाम) के साथ की थी। दोनों की शादी 14 मई को बरेली स्थित एक मंदिर में हुई थी। शादी के बाद मंगलवार की दोपहर को अरुणा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अरुणा की हर जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। उसके परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला।परिजनों ने उसके जाने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता लगा कि वह तो घर के सारे जेवरात, मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान भी साथ ले गई है। इस तरह परिजनों को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। परिजनों ने बताया कि अभी तो उन्हें बहू के व्यवहार का सही से पता भी नहीं लगा था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories