बिरसा मुंडा शहादत दिवस: चक्रधरपुर में आदिवासी युवा मित्र मंडल ने दी श्रद्धांजलि

0
283

चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम), 9 जून (हि.स.)।
आदिवासी समाज के गौरव धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को आदिवासी युवा मित्र मंडल द्वारा चक्रधरपुर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, उलगुलान आंदोलन और जनजातीय समाज को संगठित करने में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विजय मेलगंडी ने कहा,

“जब संचार के साधन सीमित थे, तब भी बिरसा मुंडा ने लोगों को एकजुट कर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। उनकी वीरता आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय उपस्थिति:

  • कालिया जामुदा (सलाहकार)
  • सुखराज सुरीन (महासचिव)
  • रबिन्द्र गिलुवा (सचिव)
  • निशीथ सिंह मुंडा (सह-सचिव)
  • विशाल मुंडा (उपाध्यक्ष)
  • रवि बाँकिरा, इंद्रजीत सामड, धारा सहित कई अन्य सदस्य

इस मौके पर सभी ने मिलकर बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और आदिवासी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here