Sat, Mar 7, 2026
22 C
Gurgaon

पुष्कर घाटी में युवती का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट से प्रेम-प्रसंग का खुलासा

अजमेर, 26 मई (हि.स.)। पुष्कर-अजमेर मार्ग पर स्थित पुष्कर घाटी में सोमवार सुबह एक 17 वर्षीय युवती का शव सड़क किनारे बनी सांझी छत पर फंदे से लटका मिला। शव के पास खून के धब्बे और एक लकड़ी का डंडा भी मिला है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय की माेर्चरी में भिजवाया।

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

घटनास्थल पर दो जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं और पास में एक लकड़ी का डंडा भी पड़ा मिला है, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि, सुसाइड नोट में युवती ने प्रेम-प्रसंग का जिक्र किया है, इसलिए प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories