Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

सफेद दाग का कारण है गलत आहार : सतीश राय

प्रयागराज, 27 मई (हि.स)। मॉडर्न जमाने में लोग स्वाद के चलते अनहेल्दी खाना खा रहे हैं। शरीर में पोषक तत्व की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के फल और सब्जियों को भोजन में शामिल कर रहे हैं। फलों एवं सब्जियों का एक यूनिक नेचर होता है। जब दो अलग-अलग नेचर वाले फल या सब्जियों को एक साथ मिला दिया जाय तो यह शरीर के बैलेंस को डिस्टर्ब कर देते हैं l

यह बातें एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान, मधुवन विहार स्थित प्रयागराज रेकी सेंटर पर जाने-माने स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने मंगलवार को कहा।

–गलत आहार खाने के हैं नुकसान

उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी पद्धति आयुर्वेद के अनुसार बहुत सारी चीज़ें हैं जिन्हें साथ में मिलाकर खाने से बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। लगातार विरुद्ध आहार खाने से शरीर पर सफेद दाग, एलर्जी, पेट का खराब होना, शरीर में बहुत सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है l

–खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन गलत आहार

सतीश राय ने कहा ज्यादातर लोग सब्जियों में भिंडी बहुत पसंद करते हैं। आयुर्वेद में भिंडी के साथ दूध दही खीर लेना विरुद्ध आहार माना जाता है। भिंडी के साथ दूध नहीं लेना चाहिए, भिंडी और दूध दोनों के अंदर कैल्शियम होता है। लेकिन भिंडी के अंदर ऑक्सालेट (OXALATE) भी होता है जब ज्यादा कैल्शियम और ऑक्सालेट मिलते हैं तो यह शरीर में पचता नहीं है। जिस कारण किडनी में स्टोन होंने का खतरा बढ़ जाता है। भिंडी के अंदर एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो कफ दोष को बढ़ाता है। इसी तरह खाना खाने के बाद अक़्सर लोग चाय पीते हैं। यदि खाने में भिंडी है तो ज्यादा खतरनाक है। इसी तरह मूली, भिंडी के साथ नहीं खानी चाहिए। इससे पेट में दर्द, पेट फूलना, पेट में गैस का ज्यादा बनने की शिकायत हो सकती है। भिंडी के साथ करेला भी विरुद्ध आहार है, इसे भी साथ में खाने से बचना चाहिए।

–खराब आहार बनाता है शरीर को बीमार

सतीश राय ने कहा प्राकृतिक भोजन बीमारियों के इलाज में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। प्रकृति हमें स्वस्थ रखने और रोगों से बचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। इसलिए विरुद्ध आहार खाने से बचना चाहिए। खराब आहार शरीर को ठीक से काम करने से रोकता है। शरीर में विषाक्त पदार्थों के संग्रह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ने का कारण खराब आहार भी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories