Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

राजौरी में सैन्य ब्रिगेड पर आत्मघाती और जालंधर में ड्रोन हमले का दावा फर्जी, पीआईबी की फैक्ट चेक शाखा ने किया आगाह

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ब्रिगेड पर आत्मघाती और पंजाब के जालंधर में ड्रोन हमले के दावे को खारिज कर दिया। कहा गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबरें और वीडियो फर्जी है।

भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक शाखा ने पाया कि जम्मू-कश्मीर में सेना की किसी भी छावनी पर कोई ‘फिदायीन’ या आत्मघाती हमला नहीं हुआ और जालंधर में ड्रोन हमले का दावा करने वाला वीडियो एक खेत में लगी आग की घटना से संबंधित है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने रात को भारत के कई सैन्य और नागरिक क्षेत्रों खासकर जम्मू शहर में हमला करने की कोशिश की। उसे भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरी तरह विफल कर दिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर राजौरी में फिदायीन हमले की फर्जी खबर तेजी से वायरल होने लगी। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”राजौरी, जम्मू और कश्मीर में सेना की एक ब्रिगेड पर ‘फिदायीन” हमले के बारे में फर्जी खबरें प्रसारित हो रही है। किसी भी सेना कैंट पर ऐसा कोई फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ है। भ्रामक बनाने और भ्रम पैदा करने के इरादे से किए गए इन झूठे दावों के झांसे में न आएं।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories