Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का असर हुआ तेज, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की हो सकती है बढ़ोतरी

भोपाल, 4 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मौसम में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ दिन में तेज धूप से तपन महसूस हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर रात का भी तापमान सामन्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि आज मंगलवार को भोपाल में दिन में गर्मी का असर कम होगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

प्रदेश में मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी का असर तेज हो गया है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को सिवनी में तापमान 35.8 डिग्री, खंडवा में 35.5 डिग्री और खरगोन में 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल-उज्जैन में भी सूरज के तेवर तीखे रहे। इंदौर में 33.1 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री और जबलपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 34.4 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, धार में 33.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री और बैतूल में 33.1 डिग्री रहा। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories