Mon, Feb 9, 2026
25 C
Gurgaon

सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘भूल चूक माफ’

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। रिलीज से महज एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘भूल चूक माफ’ अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इस फैसले की पुष्टि खुद निर्माता दिनेश विजान ने एक आधिकारिक बयान के ज़रिए की है।

निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हालिया घटनाओं और देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स ने फैसला लिया है कि ‘भूल चूक माफ’ को अब सीधे दर्शकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म 16 मई से केवल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हम थिएटर में आपसे मिलने को लेकर उत्साहित थे, लेकिन राष्ट्र की भावना हमारे लिए सर्वोपरि है। जय हिंद।”

‘भूल चूक माफ’ एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है, जो हंसी के साथ-साथ दिल को छू लेने वाले पल भी पेश करती है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, जिससे दर्शकों को एक नई और ताजगी भरी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज़ होने से यह फिल्म अब अधिक लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगी, खासकर उन दर्शकों के लिए जो फैमिली के साथ घर बैठे मनोरंजन का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। फिल्म का प्रीमियर 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories