Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ दर्शकों का ध्यान लगातार खींच रही है। सिनेमाघरों में रिलीज हुए इसे तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और फिल्म अब भी मजबूती से टिके हुए है। हालांकि रिलीज के 19वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद ‘रेड-2’ ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘रेड-2’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कुल कमाई बढ़कर 151.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। करीब 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 201.6 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड-2’ की रफ्तार को थाम पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

‘रेड-2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं, वहीं रितेश देशमुख ने ‘दादा भाई’ का दमदार किरदार निभाया है। इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे शानदार कलाकार भी फिल्म में अपने अभिनय से जान फूंकते हैं। यह फिल्म 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसे दर्शक अब जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories