Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘रेड 2’

अजय देवगन बीते कुछ समय से अपनी फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। ‘रेड 2’ के साथ साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ भी रिलीज़ हुई थीं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारते हुए बाकी दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब ‘रेड 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। फिल्म ने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 9वें दिन यानी शुक्रवार को 5.16 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 100.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म की यह रफ्तार देखकर साफ है कि ‘रेड 2’ आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

‘रेड 2’ का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित सियाल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आ रहे हैं। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दोगुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

वहीं, वैश्विक स्तर पर ‘रेड 2’ का कुल कलेक्शन अब तक करीब 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories