फतेहाबाद : होमवर्क न करने पर बच्ची का सिर मेज पर पटका, दांत टूटा, टीचर पर एफआईआर

0
249

फतेहाबाद, 29 मई (हि.स.)। जिले में टीचर द्वारा एक बच्ची को बुरी तरह पीटने का एक ओर मामला सामने आया है। होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्ची का सिर पकडक़र मेज पर पटक दिया जिससे उसका दांत टूट गया। इस मामले में सदर रतिया पुलिस ने गुरूवार को बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले पिछले दिनों गांव रत्ताखेड़ा के प्राइमरी स्कूल के टीचर अशोक कुमार पर स्टूडेंट की पिटाई करने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची अब स्कूल जाने से भी डर रही है, ऐसे में आरोपी टीचर को यहां से बदला जाए।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामसरा, जिला हनुमानगढ़ निवासी महिला कमलेश ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ रतिया के गांव लाली में रहती है। उसकी दोनों लड़कियां गांव के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में पढ़ती है। वह अपनी लडक़ी 10 वर्षीय भावना को सुबह सात बजे स्कूल छोडक़र आई थी। स्कूल टाइम होने के बाद जब वह भावना को लेने स्कूल गई तो उसकी लडक़ी उसे देखकर रोने लगे। घर आकर उसकी लडक़ी ने बताया कि स्कूल में कृष्ण कुमार नामक टीचर ने क्लास में आकर उसके होमवर्क की कॉपी चैक की तो होमवर्क का काम पूरा नहीं था। इस पर टीचर ने गुस्से में आकर उसका सिर पकडक़र मेज पर मारा जिस कारण उसका एक दांत भी टूट गया। महिला ने कहा कि उसकी लडक़ी की तबीयत सही न होने के कारण वह होम वर्क पूरा नहीं कर पाई थी। टीचर कृष्ण कुमार ने गुस्से में आकर उसकी लडक़ी का सिर पकडक़र मेज पर मारा जिस कारण उसे चोट आई है। इस मामले में सदर थाना रतिया पुलिस ने टीचर कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here