Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामनवमी की सभी को दी बधाई

रांची, 6 अप्रैल( हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

प्रभु श्रीराम की कृपा से हमारा समाज सद्भाव, शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो, यही कामना है।

रामनवमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई औए शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम का विशाल जीवन हमें प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का अप्रितम संदेश देता है। प्रभु श्री राम के महान आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति को प्रेरणा की अविरल धारा से सिंचित करते रहेंगे।

आज का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories