उप स्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर, पूर्व मंत्री गागराई ने जताई नाराजगी

0
213

पश्चिम सिंहभूम, 3 जून (हि.स.)। मंझारी प्रखंड स्थित पिलका गांव में 2010 में शुरू हुआ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण अब खंडहर में तब्दील हो गया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने पिलका का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने उन्हें बदहाल उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत दिखाई।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पहले शुरू हुआ यह केंद्र आज तक अधूरा है। भवन की हालत इतनी जर्जर है कि उसमें कुत्ते, सांप और बिच्छू बसेरा बना चुके हैं। इलाज की उम्मीद लगाए लोगों के लिए यह भवन खतरे का घर बन गया है।

पूर्व मंत्री गागराई ने इसे ‘विकास के खोखले दावों’ का प्रतीक बताया और गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग से बातचीत कर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक को इस समस्या की जानकारी देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। गागराई ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here