Wed, Feb 11, 2026
23 C
Gurgaon

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार का मामला गरमाया, एससी की छात्राओं के साथ छुआछूत के आरोप

जालौन, 17 मई (हि.स.)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के टीहर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत सामने आई है। एक वायरल वीडियो में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षिकाएं उनके साथ छुआछूत का व्यवहार करती हैं और उन्हें निरंतर अपमानित किया जाता है। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक अनाथ छात्रा ने बताया कि शिक्षिकाएं उसे “तुम्हारे मां-बाप तो मर गए, अब डीएम तुम्हें यहां मरने के लिए छोड़ गए” जैसे घृणित ताने मारती हैं।

विद्यालय में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति (SC) की कई छात्राओं ने अपने परिजनों के सामने आकर शिकायत की कि शिक्षिकाएं उनके साथ भेदभाव करती हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें अलग बर्तनों में खाना दिया जाता है। कक्षा में उन्हें पीछे बैठने के लिए मजबूर किया जाता है। शिक्षिकाएं उन्हें गंदी जाति जैसे शब्दों से संबोधित करती हैं। एक अनाथ छात्रा ने रोते हुए बताया कि शिक्षिकाएं उसके माता-पिता के निधन का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं,”तेरे मां-बाप तो मर गए, अब डीएम तुझे यहां मरने के लिए छोड़ गया है।”

छात्राओं के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) चंद्रप्रकाश ने तुरंत एक तीन सदस्यीय जाँच समिति गठित की है, समिति को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। डीएम जालौन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए जाँच रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories