Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

विधायक के पहल पर होगी झील की सफाई

हजारीबाग, 13 जनवरी (हि.स.)। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सोमवार को शहर के ऐतिहासिक झील परिसर पहुंचे और क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने झील की सफाई के लिए करोड़ों की लागत से खरीदी गई मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। यह पाया गया कि मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी थीं, जिससे झील में जलकुंभी और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी।

विधायक ने मौके पर ही नगर निगम के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को बुलाया और मशीनों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने काे कहा। मशीनों के ठीक होने के बाद झील से जलकुंभी और गंदगी हटाने का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। प्रसाद ने इस पर कहा की झील हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसे साफ और सुंदर बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। झील परिसर के निरीक्षण के बाद विधायक ने नगर निगम क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी नगर आयुक्त से चर्चा की। इसमें सब्जी मंडी में गंदगी और कचरे की समस्या पर ध्यान दिलाते हुए नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल और अन्य इलाकों में सूखे पेड़ों के गिरने का खतरा है, उन्हें जल्द से जल्द हटाने की मांग की। शहर में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए फॉगिंग मशीन की प्रभावी व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विधायक को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झील परिसर के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, सब्जी मंडी और अन्य इलाकों में सफाई और पेड़ों की कटाई के लिए संबंधित विभाग से बात कर काम जल्द शुरू होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories