उप्र के कौशांबी में टीला धंसा,पांच महिलाओं की मौत,मुख्यमंत्री योगी ने मुवाअजे का ऐलान किया

कौशांबी, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से पांच महिलाओं की दबकर मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घाेषणा की है।

बताया गया है कि कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टिकर डीह गांव की महिलाएं संगीता (35), ममता (32), कचहरी (35) और मइयादीन की बेटी उमा उर्फ ​​सुमन (14) व मूलचंद की पुत्री (16) सरकारी तालाब से मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान टीला ढह गया और वे उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन वहां पहुंचे। मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं और लड़कियों को बाहर निकाला गया। तब तक उनमें से पांच की मौत हो चुकी थी। घायल सपना, सुग्गन और मैना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम सिराथू अरुण कुमार, भरवारी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि महिलाएं घरेलू कार्य के लिए मिट्टी खोदने यहां आई थीं। टीला ढहने से मिट्टी के नीचे दबकर पांच महिलाओं की मौत हो गई, जिसमें दो किशोरियां भी शामिल हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories