Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

प्रदेश की भाजपा सरकार वादे पूरा नहीं किए ताे हाेगा खुलकर विरोध : केपी सिंहदेव

बलरामपुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी सिंहदेव का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की देर शाम को बलरामपुर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिंहदेव ने कहा कि जिले में पार्टी को और मजबूत बनाने का हमने संकल्प लिया है हमारा संघर्ष सड़कों पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि अपने संगठन में हर वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर ख्याल रखते हुए समय-समय पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए वादों को न पूरा करने पर खुलकर विरोध किया जाएगा।

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में हमेशा पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है और आगे भी करता रहूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह, डॉ. प्रीतम राम, डॉ. अजय तिर्की ने भीं अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता एवं राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, विजय पैकरा, जितेंद्र गुप्ता, हरीश मिश्रा, अब्दुल्ला खान, नन्हेंलाल गुप्ता, अशोक सिंह, राजू, संजीव गुप्ता, संजीत गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, अर्जुन यादव, हीरालाल यादव, गोविंद राम, कृपाशंकर, अजय नारायण गुप्ता, समीर सिंह, बालमुकुंद सिंह, बुद्धदेव पोया, उर्मिला पोर्ते, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories