लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना डालसा का उद्देश्य : राजेश

रांची, 2 जून (हि.स.)। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से सोमवार को रातू प्रखंड के पुरियो पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनीता कुमारी, सुजीता कुमारी, प्रीतम सेन और राजा वर्मा उपस्थित थे।

मौके पर राजेश कुमार सिन्हा ने पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों के बीच निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। डालसा की ओर से गरीबों को निशुल्क अधिवक्ता दिये जाने के संबंध में और महिला, बच्चे, एसटी, एससी के सदस्यों एवं जेल में बंदियों को दिये जानेवाले निशुल्क अधिवक्ता के बारे में बताया।

इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम शिक्षा का अधिकार, सड़क दुर्घटना, लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत और स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। वहीं सिन्हा ने दिव्यांगों के अधिकार, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों तथा नशा से होनेवाले नुकसान के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया।

उन्होंने यह भी कहा कि वैसे अनाथ बच्चे जिनका घर नहीं है, जो बेसहारा हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, उन्हें डालसा की ओर से सहायता की जाती है।

पीएलवी पुष्पलता देवी ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के लिए फार्म भरने के बारे में जानकारी दी।

सुनीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जॉब कार्ड के बारे में फोकस किया। सुजीता देवी ने लोक अदालत और सुजिता देवी ने मंईंया सम्मान योजना की चर्चा की। इस अवसर पर पीएलवी की ओर से उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories