जींद :वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

जींद, 5 मार्च (हि.स.)। नरवाना खंड के गांव झील के पास मंगलवार रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इतना पता चल पाया है कि मृतक कैथल जिले के गांव कनौदा के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कैथल जिले के गांव कनौदा निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ गांव झील में अपनी ससुराल आया हुआ था। दोनों युवक ससुराल से मंगलवार रात को अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। गांव झील के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का बुधवार सुबह उस समय पता चला जब लोगों ने सड़क किनारे बाइक पड़ी देखी और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories