Tue, Mar 24, 2026
30 C
Gurgaon

मुर्गा-शराब पार्टी में हुई कहासुनी ने ली जान, साढ़ू को पत्थर से कुचला, मौत

मीरजापुर, 4 मई (हि.स.)। मामूली कहासुनी कब खूनी संघर्ष में बदल जाए, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं होता। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अरगजा पांडेयपुर गांव में ऐसा ही कुछ हुआ, जब मुर्गा-शराब पार्टी के दौरान दो सगे साढ़ुओं के बीच हुई बहस ने एक की जान ले ली।

महुआरी कला गांव निवासी 32 वर्षीय सुभाष मुसहर ने शुक्रवार रात अपने अरगजा पांडेयपुर स्थित पाही पर मुर्गा पार्टी रखी थी। इसमें उसके साढ़ू, लालगंज के तुलसी गांव निवासी 38 वर्षीय राजीव मुसहर भी शामिल हुआ। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और जश्न मनाया, लेकिन रात करीब आठ बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और सुभाष ने आवेश में आकर राजीव के सिर पर पत्थर से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजीव वहीं ढेर हो गया। घटना के बाद सुभाष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने राजीव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सोमेन वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस हत्या के पीछे आशनाई और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories