रियासत कालीन शताब्दियाें पुराने सात दिवसीय काेंड़ागांव मंडई का हुआ शुभारंभ

कोंडागांव, 4 मार्च (हि.स.)। जिले की रियासत कालीन शताब्दियाें पुरनी सात दिवसीय काेंड़ागांव पारंपरिक मंडई की शुरुआत आज मंगलवार काे हो गई है। परंपरानुसार फागुन पूर्णिमा के पहले मंगलवार को ग्रामीण कोंडागांव मंडई(मेला) का निमंत्रण देने आम के पत्ते लेकर निकले। मेले की शुरुआत से पहले ग्राम के कोटवार, पटेल और पुजारी देवी-देवताओं से अनुमति लेते हैं। इसके बाद आम के पत्तों और टहनियों को लेकर व्यापारियों को मेले का न्योता देने निकलते हैं। मेले में आस-पास की 22 पालियों (इलाकों )के देवी-देवताओं को भी निमंत्रण दिया गया। मेले के पहले दिन देवी-देवताओं की विशेष परिक्रमा हुई है। इस परिक्रमा में जिले के कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी काेंड़ागांव मंडई में पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जब कोंडागांव को कोन्डनार के नाम से जाना जाता था, तब से यह परंपरानुसार आम के वृक्ष की पूजा कर उसकी पत्तियां और टहनियां तोड़ी जाती हैं। बस्तर में आम के पत्तों का विशेष महत्व है। यह मेला बस्तर की संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उदाहरण है। विदित हाे कि कोंडागांव मंडई के लिए सोमवार काे गांव के प्रमुख पटेल और कोटवार एकत्रित होकर देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था, आज मंगलवार को देवी-देवताओं का आगमन हाेने लगा। सभी देवी-देवता ग्राम देवी के गुड़ी मंदिर में एकत्रित हुए इसके बाद पूजा अर्चना के बाद मेला परिसर की परिक्रमा की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories