निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना

0
240

जालौन, 04 जून (हि.स.)। जिले में निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने बुधवार काे बताया कि 16 मई 2025 को जारी निर्देशों के अनुपालन मे एक जून से 15 जून 2025 तक यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जालौन के प्रवर्तन दल ने निजी वाहनों का व्यावसायिक वाहन के रूप में प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चार ट्रैक्टर, चार ई-रिक्शा और दाे वैन के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की, जिससे शमन शुल्क के रूप में कुल 1.62 लाख रुपये वसूले गए हैं।

परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसे निजी वाहनों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जो व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और निजी वाहनों का प्रयोग केवल व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here