Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

पुलिस ने चोरी की वारदात को तीन दिन में सुलझाया, दो युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 31 मई (हि.स.)। डीएसपी रोड स्थित एक मकान से नकदी व गहने चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर फतेहाबाद पुलिस ने तीन दिनों में वारदात को सुलझाते हुए शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बंटी पुत्र जंग बहादुर निवासी वार्ड नं. 3, अशोक नगर फतेहाबाद हाल निवासी बरसीन व हिमांशु पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी अशोक नगर, हाल राजपूत जीरा, लेमन वाली गली, डीएसपी रोड, फतेहाबाद के रूप में हुई है।

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने रामपुरा मोहल्ला, डीएसपी रोड निवासी सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायकर्ता के अनुसार 26-27 मई की रात को अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर गए और वहां से आटा ड्रम में रखी 45 हजार की नकदी, अलमारी में रखी 65 हजार नकदी व सवा तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच महिला सहायक उपनिरीक्षक उषा रानी को सौंपी गई, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया। एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने फतेहाबाद क्षेत्र में 5 अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। 12-13 अप्रैल की रात को इन्होंने अशोक नगर में, 20-21 अप्रैल की रात को सुंदर नगर फतेहाबाद में, 14-15 अप्रैल की रात को भीमा बस्ती में, 13-14 अप्रैल की रात को शिव चौक में तथा 20 मई को हुडा सैक्टर 3, फतेहाबाद में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories