Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

शिमला के केल्स्टन में दिनदहाड़े चोरी, 14 लाख रुपये की नकदी व गहने ले उड़े चोर

शिमला, 08 मई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केल्स्टन स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मकान से करीब 14 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामायण भवन लोअर केल्स्टन शिमला निवासी करन कंवर पुत्र दिनेश कंवर ने सदर थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह एचपी सचिवालय में विधिक सहायक (लॉ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अपने घर में अकेले रह रहे थे क्योंकि उनके परिजन मूल निवास स्थान गए हुए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार 7 मई की सुबह वह अपने कार्यालय गए थे और घर को बाहर से ताले से बंद किया था। रात करीब 10:15 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। जब वे अंदर गए तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखी हुई 3 से 4 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर चोरी की है। चोरी गई नकदी और आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है।

सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) व 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि चोरी की वारदात की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories