Thu, Mar 26, 2026
25 C
Gurgaon

मध्‍य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, आज प्रदेश के छह जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल, 23 अप्रैल (हि.स.) । राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में गर्मी का असर तेज होने लगा है। तेज गर्मी की वजह से इंदौर के कई चौराहों पर राहगीरों को राहत देने टेंट लगा दिए गए हैं। वहीं, सकड़ों पर लोग छाते के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं कुछ लोग कपड़े से मुंह ढककर धूप की तपिश से खुद का बचाव कर रहे हैं। फि‍लहाल, गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। आज बुधवार को भी प्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। वहीं, लू भी चलेगी। प्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर देखा गया। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 44.4 डिग्री रहा, जबकि रतलाम में 44 डिग्री दर्ज किया गया। सीधी में 43.4 डिग्री, मंडला में 43 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी पारा 2 डिग्री तक बढ़ गया। जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42 डिग्री रहा। भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। बाकी जिलों में इससे अधिक ही दर्ज किया गया। इनमें नर्मदापुरम, दमोह-मलाजखंड में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.4 डिग्री, खरगोन, सागर-नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, उमरिया-धार में 42.1 डिग्री, सिवनी, गुना-शिवपुरी में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, शाजापुर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, रायसेन-बैतूल में 41.2 डिग्री और खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी मौसम साफ है। इस वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। अगले 5 से 6 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories