Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

विधायक पोरी ने किया कई विकास कार्यो का शिलांयास व लोकार्पण

पौड़ी गढ़वाल, 10 जून (हि.स.)। विधायक राजकुमार पोरी इन दिनों अपनी विधानसभा में स्वीकृत सड़क डामरीकरण, सुधारीकरण समेत विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।

मंगलवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पौड़ी ब्लॉक के ल्वाली में ल्वाली निग्याणा से आगे तल्ला पाबौ बिरसिंग्या-मल्ला पाबौ ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण फर्स्ट फेज के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नाबार्ड मत के तहत ल्वाली लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण का भी विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।

विधायक राजकुमार पोरी ने राज्य योजना के तहत ल्वाली मोटरमार्ग के डडुवादेवी से डांग गांव तक 4 किलोमीटर मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर ल्वाली बाजार में विधायक का फूलमालाओं व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार जनता की सुख सुविधाओं और यातायात को लेकर पूरी तरह सजकता से काम कर रही है। जिसको लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने तथा स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। पोरी ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर सरकार और विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं।

क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। इस मौके पर मनोज ज़ख्मोला, राकेश रूडोला, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज पटवाल, पूनम देवी, जसपाल बुटोला, हरिमोहन जुयाल, सुबोध नैथानी, प्रेम सिंह नेगी, संपूर्णानंद नैथानी, केसर सिंह आदि मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories