Sun, Feb 22, 2026
18 C
Gurgaon

राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के अध्यक्ष को धमकी, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

पूर्वी सिंहभूम, 30 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

मंडल आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव और आजसू पार्टी के जिला सचिव भी है।

घटना 18 मई की रात की है जब कृतिवास मंडल को फोन कर धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि यह धमकी तब दी गई जब उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न विषयों की जानकारी मांगी थी। मंडल ने जब फोन करने वाले से पहचान पूछी, तो उसने नाम बताने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया।

20 मई को उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी, जिसकी प्रतिलिपि गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, उपायुक्त और थाना प्रभारी परसुडीह को भी भेजी गई।

समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया और कृतिवास मंडल की सुरक्षा की मांग की। शुक्रवार को समाज के लोग जमशेदपुर एसएसपी पियूष पांडे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहना है कि श्री मंडल एक निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। ऐसी धमकियां लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हैं। समाज ने दोषी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और मंडल को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की ताकि वे निर्भीक होकर कार्य कर सकें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories