Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

चुराचांदपुर में हथियारों के साथ सीकेएमए के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

चुराचांदपुर (मणिपुर), 30 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में जबरन वसूली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंटेलिजेंस आधारित कॉम्बिंग ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन व्यापक रूप से चलाए जा रहे हैं। यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने बुधवार को दी।

ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के बइहियांग थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा के पास फाइसत इलाके से चिन कुकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान लुनखोहाऊ (48) निवासी कुवान, संगईकोट; जामहोन हाओकिप (30) निवासी लियाजांगफाई और नगांबोई माटे (28) निवासी लायजांग, सभी जिला चुराचांदपुर के रूप में हुई है।

बताया गया है कि ये तीनों म्यांमार से मादक पदार्थों की तस्करी कराने में संलिप्त थे।

इनकी गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामान में एक एके-47 राइफल (7.62 मिमी), एक देशी 9 मिमी पिस्टल, एक देशी सिंगल शॉट राइफल (0.22 मिमी), दो एके-47 मैगजीन, एक देशी 9 मिमी पिस्टल मैगजीन, 50 राउंड 7.62 मिमी जिंदा कारतूस, पांच राउंड 9 मिमी जिंदा कारतूस, 15 राउंड 0.22 मिमी जिंदा कारतूस, तीन बाओफेंग रेडियो सेट, दो मोबाइल फोन, दो खुखरी, दो केनबो बाइक, दो सनग्लास, ₹630 नकद, एक घड़ी और एक आधार कार्ड शामिल हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों और बरामद सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories