Fri, Feb 27, 2026
23 C
Gurgaon

नवादा में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार एंड्रॉयड मोबाइल व कस्टमर डेटा जब्त

नवादा, 17 जून (हि.स.)।
बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और छह पन्नों का संवेदनशील कस्टमर डेटा बरामद किया गया है।

📍 गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोंचगांव पंचायत अंतर्गत कांधा गांव के बधार में कुछ युवक साइबर ठगी के धंधे में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर पेड़ के पास छापेमारी की, जहां से तीन युवकों को मौके पर धर दबोचा गया, जबकि सात अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

👤 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. राकेश साव – पिता: उमेश साव, निवासी: कांधा गांव, वारिसलीगंज
  2. पवन कुमार – पिता: सुरेश राम, निवासी: कांधा गांव, वारिसलीगंज
  3. प्रदीप कुमार – पिता: अरविन्द प्रसाद, निवासी: लालपुरा गांव, कतरीसराय, नालंदा

📲 जब्त सामान

  • 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन
  • 6 पन्नों में विस्तृत कस्टमर डाटा शीट
  • साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी अन्य डिजिटल सामग्री

🎯 ठगी का तरीका

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को धनी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर, लोन दिलाने के नाम पर लोगों को फोन कर ठगी करते थे। भोलेभाले ग्रामीणों को झांसे में लेकर वे उनसे बैंक डिटेल, OTP, और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम देते थे। पूछताछ में अन्य फरार आरोपियों के नाम भी उजागर किए गए हैं।


📝 एफआईआर दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुअनि संजय कुमार के लिखित आवेदन पर आठ नामजद साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर क्राइम नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसकी पुष्टि पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरीवारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories