Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

प्रयागराज महाकुंभ से घरवापसी में मप्र के तीन तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत

कोटा (राजस्थान), 13 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुंभ से घरवापसी में मध्य प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह हुआ। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिमलिया थाना एएसआई हरिराज सिंह के अनुसार, मंदसौर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे। हादसा कोटा के सिमलिया इलाके में कराड़िया के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। दुर्घटना में कैलाशी बाई (54) और उनके पति किशोरी लाल (60) और अशोक (35) की मौत हो गई। बस के केबिन में बैठे चमन लाल और पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories