Wed, Apr 1, 2026
20 C
Gurgaon

तीन ड्रग्स आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त

कछार (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। कछार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है और तीन ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पहले मामले में धलाई इलाके में ग्रामीणों ने 10 हजार याबा टैबलेटों के साथ एक ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान काटिगोरा निवासी सलीम उद्दीन के रूप में हुई है। उसके पास से 19,900 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सलीम उद्दीन ने धलाई क्षेत्र के भागाबाजार इलाके से याबा टैबलेट्स खरीदी थी और वह नर्सिंगपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रक्षा दल को उस पर शक हुआ और तलाशी लेने पर उसके बैग से याबा टैबलेट बरामद हुए। पुलिस को सूचना देने पर धलाई पुलिस मौके पर पहुंची और टैबलेटों के साथ आरोपी को हिरासत में लिया। जब्त की गई टैबलेटों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दूसरे मामले में सिलचर के घुंगूर इलाके से दो ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं – राहुल दास और जयदीप दास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हेरोइन से भरे 39 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए, जिनसे कुल 195 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

पुलिस इन मामलों की गहन जांच कर रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories