Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों सहित तीन की मौत, एक झुलसा

फिरोजाबाद, 02 मई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र अन्तर्गत आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर झुलस गया, उसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पहला हादसा थाना नसीरपुर क्षेत्र के नानेमऊ चौराहा के पास शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली मजदूराें पर गिरी और अफरा-तफरी मच गई। जिसकी चपेट में गांव कुतुबपुर निवासी तीन मजदूर सत्येंद्र उर्फ सैलानी (35), विष्णु (35), देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र आ गए। हादसे में सत्येंद्र और विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।

तहसीलदार सुशील कुमार ने लेखपाल गौरव के साथ मौके पर निरीक्षण किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

दूसरी घटना थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत गांव पवरई में हुई। यहां आकाशीय बिजली गिरने से दूध विक्रेता जयदयाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जयदयाल दूध बिक्री के बाद वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में आकाशीय बिजली उस पर आ गिरी।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से जिले में दो हादसे हुए हैं। एक हादसे में दो मनरेगा मजदूरों की मौत हुई हैं, जबकि एक घायल है। वहीं दूसरी घटना में एक दूध विक्रेता की मौत हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories