फारबिसगंज अंचल के तीन राजस्व कर्मचारियों के हल्का का स्थानांतरण

अररिया 16 जनवरी(हि.स.)। जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में तीन राजस्व कर्मचारियों का अंचल पदाधिकारी ललन ठाकुर ने स्थानांतरण कर दिया है।अंचल पदाधिकारी के ज्ञापांक संख्या 159/2025 के माध्यम से तीन राजस्व कर्मचारियों को नये हल्का का प्रभार दिया गया है।राजस्व कर्मचारियों को दो दिनों के अंदर प्रभार का आदान-प्रदान करने का आदेश दिया गया है।

मौके पर जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी ललन ठाकुर ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं आमजनों की सुविधाओं को देखते हुए राजस्व कर्मचारी के हल्का को बदला गया है।उन्होंने कहा राजस्व कर्मचारी डब्लू कुमार पंडित को डोरिया सोनापुर, औराही पूरव व पश्चिम, अनिष कुमार सिंह को तिरस्कुण्ड व हलहलिया एवं मनीष कुमार को रहिकपुर ठीलामोहन का प्रभाव दिया गया है।

राजस्व कर्मचारी डब्लू कुमार पंडित के पास तीन-तीन पंचायत की जिम्मेदारी थी, जिसे कम किया गया है।वहीं पिछले दिनों फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने भी राजस्व कर्मचारियों की बैठक में कई राजस्व कर्मचारियों के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे।जिसको देखते हुए कार्यों में तेजी लाने के लिए तेजतर्रार राजस्व कर्मचारी को प्रभार दिया गया है ताकि कार्य में तेजी आ सके। इस मौके पर अंचल पदाधिकारी ललन ठाकुर ने कहा सभी जमाबंदी को आनलाइन अपडेट करने के साथ साथ आधार से जोड़ना अति आवश्यक है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories