Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

तीन गाड़ियां टकराई, सरकारी बाबू समेत 2 की मौत

चूरू, 4 मार्च (हि.स.)। नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार काे एक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक के टक्कर मारने के बाद पलटी खाते हुए कार से भिड़ गई। हादसे में सरकारी बाबू समेत दो की मौत हो गई और 9 घायल हो गए।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में बिसाऊ निवासी बरकत (35) और सीकर के रामनगर निवासी महिला रेशम कंवर (75) की मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ निवासी इनी (21), नेहाष (20), आयुष (25), रिदम (20), खुशी (19), अभिषेक (22) और अरुण (20) और सीकर निवासी समंदर सिंह (78) और अमृत (14) घायल हो गए।

हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी स्कॉर्पियो सवार सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। कार में सवार तीन लोग सीकर से धार्मिक स्थल जा रहे थे। ऊंटवालियां चौराहे के पास सामने से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरकत की मौत हो गई। बरकत घंटेल गांव के सरकारी स्कूल में यूडीसी था। वहीं स्कॉर्पियो पलटी खाते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में सभी घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। मृतकों के शवों को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories