Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

खंडवा: ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा नदी में तीन युवक डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश जारी

खंडवा, 31 मई (हि.स.)। खंडवा के ओंमकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर शनिवार दाेपहर नर्मदा नदी में तीन युवक डूब गए। माैके पर माैजूद गाेताखाेराें ने दाे युवकाें काे सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन एक युवक का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर से 20 लोग परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। शनिवार दाेपहर काे सभी ब्रह्मपुरी घाट पहुंचे। यहां तीनाें युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए। इस दाैरान तीनाें ही युवक डूबने लगे। घाट पर तैनात होमगार्ड चंद्रमोहन मौर्य और एसडीआरएफ जवान अमित वर्मा ने नाविकों के साथ मिलकर दो युवकों को डूबने से बचा लिया। लेकिन कृष्णा साहू (21) पुत्र संतोष साहू, नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नर्मदा की गहराइयों में लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक, दो को सुरक्षित निकाल लिया गया, कृष्णा की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। बता दें कि ओंकारेश्वर में यह एक सप्ताह में तीसरी डूबने की घटना है। इससे पहले भी दो युवकों की नर्मदा में डूबने से मौत हो चुकी है। ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने कहा, बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण घाटों पर जल स्तर कभी कम, कभी ज्यादा हो जाता है। यही हादसों की वजह बन रहा है। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की अपील है कि नर्मदा घाटों पर स्नान करते समय बेहद सावधानी बरतें। अनजाने में गहरे पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories