Sun, Mar 15, 2026
21 C
Gurgaon

हावड़ा में तृणमूल ग्राम प्रधान देबब्रत मंडल पर फायरिंग, सहयोगी समेत गंभीर रूप से घायल

हावड़ा में तृणमूल ग्राम प्रधान पर फायरिंग, सहयोगी समेत गंभीर रूप से घायल

कोलकाता, 28 नवंबर (हि.स.)। हावड़ा जिले के सपूइपाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत प्रधान देबब्रत मंडल उर्फ बाबू मंडल और उनके सहयोगी अनुपम राणा पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।

विवाह समारोह से लौटते समय रोक ली बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंडल और राणा देर रात एक शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। बाइक अनुपम राणा चला रहे थे और पीछे मंडल बैठे थे। तभी कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली राणा को लगी, जिससे संतुलन बिगड़ते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हमलावरों ने करीब 6–7 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। दोनों को पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शुक्रवार सुबह एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। सूत्रों के अनुसार, मंडल के कंधे और पेट में गोली लगी है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू

हमले के बाद TMC नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला “भाजपा समर्थित अपराधियों” द्वारा कराया गया है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि यह हमला TMC की “भीतरी गुटबाज़ी और वर्चस्व की लड़ाई” का नतीजा है।

पुलिस कई कोणों से जांच कर रही है

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारी राजनीतिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी और प्रॉपर्टी विवाद—सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। हमलावर अभी भी फरार हैं।

इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि देबब्रत मंडल क्षेत्र के काफ़ी प्रभावशाली नेता थे, जिससे उनकी कई लोगों से दुश्मनी हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories