धमकी मामले में तृणमूल विधायक दिलीप मंडल फरार, बेटे समेत 5 गिरफ्तार

धमकी मामले में तृणमूल विधायक की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान कथित धमकी भरे बयान को लेकर विवादों में घिरे विष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस ने उनके पुत्र अर्घ्य मंडल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेटे के पास से हथियार बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्घ्य मंडल को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का भी आरोप है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संयुक्त अभियान में हुई गिरफ्तारी

रविवार रात राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और डायमंड हार्बर जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बकखाली-फ्रेजरगंज इलाके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

दिलीप मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन पर विपक्षी भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप लगा। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी मामले में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विधायक के घर पर भी हुई थी छापेमारी

गुरुवार सुबह पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने विधायक दिलीप मंडल के पैलान स्थित आवास पर छापेमारी की थी। हालांकि उस समय विधायक घर पर नहीं मिले। पुलिस ने उनके दोनों आवासों में कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

आलीशान संपत्ति भी चर्चा में

सूत्रों के मुताबिक विधायक का एक आवास काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। परिसर में स्विमिंग पूल, उद्यान और सजावटी मूर्तियां मौजूद हैं। घर की साज-सज्जा किसी रिसॉर्ट जैसी बताई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories