Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

सहकारी बैंक चुनाव में तृणमूल की निर्विरोध जीत

अर्जुन के गढ़ में तृणमूल का एकाधिकार

बैरकपुर, 13 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में तृणमूल ने सहकारी बैंक का चुनाव निर्विरोध जीत लिया है। भाटपाड़ा-नैहाटी सहकारी बैंक सहकारी समिति चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। पाया गया कि 44 सीटों पर तृणमूल उम्मीदवारों के खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ। परिणामस्वरूप, तृणमूल बिना किसी लड़ाई के जीत गयी। अब तृणमूल कांग्रेस सहकारी समिति का अध्यक्ष चुनेगी।

लंबे अरसे तक भाटपाड़ा से विधायक रहे अर्जुन सिंह कभी इस सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद जीतू साव इस सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने थे। उनके निधन के बाद से अध्यक्ष का पद खाली था। इस बार चुनाव में विपक्षी पार्टी 44 सीटों में से किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं दे पाई। परिणामस्वरूप तृणमूल पूर्ण बहुमत से जीतकर बोर्ड बनाने की राह पर है।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी अर्जुन सिंह की भाटपाड़ा और नैहाटी इलाके में मजबूत पकड़ थी। लेकिन 24वें लोकसभा चुनाव में बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत के बाद ‘बाहुबली’ नेता को किनारे कर दिया गया है। अब केवल भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र ही व्यावहारिक रूप से उनके नियंत्रण में है। उनके बेटे पवन सिंह यहां से भाजपा के विधायक हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories