पर्यटन विभाग की गृहकर नहीं जमा करने की बड़ी लापरवाही, मुख्यालय हुआ सील

0
307

लखनऊ, 07 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की बकाया गृहकर नहीं जमा करने की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शुक्रवार को नगर निगम के जोन चार की टीम बकाया गृहकर वसूलने पहुंची और बकाया नहीं मिलने पर पर्यटन भवन मुख्यालय को सील किया।

नगर निगम के जोन चार के जोनल अधिकारी संजय यादव एवं कर निरीक्षक अनुराग उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि पर्यटन भवन मुख्यालय का 43 लाख 92 हजार रूपयों का गृहकर बकाया है। इसे वसूलने के लिए आज एक टीम मौके पर आयी तो किसी जिम्मेदार के नहीं मिलने पर सील की कार्रवाई करायी गयी है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम जोन चार में गृहकर बकायेदारों की सूची बनायी गयी है। इसमें पर्यटन विभाग मुख्यालय का नाम टॉप टेन में शामिल है। इसी तरह अन्य बकायेदारों के यहां भी सील की कार्रवाईयां करायी जायेगी। नगर निगम ने पूरे लखनऊ में गृहकर वसूली का ​अभियान लिया हुआ है, जिसके तहत किसी को छोड़ा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here