Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन ग्रामीणों की मौत

नारायणपुर/रायपुर, 6 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के डोंगर थाना अंतर्गत मढ़ोनार गांव के पास बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

डोंगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडोली ग्राम पंचायत के इरपानार गांव से सरकारी राशन सामग्री लेने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर 25 ग्रामीण 30 किलोमीटर दूर सरकारी राशन दुकान ओरछा गए हुए थे। राशन लेकर देर शाम वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान मढ़ोनार गांव के पास वाहन चालक से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर 2 महिला सहित 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटे डोंगर पहुंचाया गया , जहां उनका उपचार िकिया गया। इस हादसे में 3 गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रवाना किया गया है । पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories