Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 6 की मौत

विजयपुरा (कर्नाटक), 21 मई (हि.स.)| कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विजयपुरा जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार सवार सवार पांच लोगों और निजी बस के चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान तेलंगाना के गडवाल, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक टी. भास्करन, उनकी पत्नी पवित्रा, बेटा अभिराम और बेटी जोसना के अलावा विजयपुरा जिले के होर्टी के स्कॉर्पियो चालक विकास शिवप्पा मकानी और कलगुटागी थांडा के निजी बस चालक बसवराज राठौड़ भास्कर के रूप में हुई है। टी. भास्करन के घायल बेटे प्रवीण तेजा और लॉरी चालक चन्नबसव सिद्दप्पा को विजयपुरा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा मनागोली गांव के पास एनएच-50 पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक निजी बस और एक लॉरी को टक्कर मार दी। कार सोलापुर जा रही थी, इसी दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से जा टकराई। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक सोलापुर की ओर बहुत तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पहले एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसकी मुंबई से बल्लारी जा रही एक निजी बस और एक लॉरी से सीधी टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories