Tue, Feb 10, 2026
14 C
Gurgaon

घाटी में ट्रेलर पलटने से जाम, आवागमन ठप

पश्चिम सिंहभूम, 18 मई (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सेरेंगसिया घाटी में रविवार सुबह एक ट्रेलर पलट गया।

इससे मार्ग पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुर्घटना के बाद से पूरा मार्ग ठप है और लोग जंगल के रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

रविवार की सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत सेरेंगसिया घाटी में एक भारी ट्रेलर पलट गया, जिससे पूरी सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। ट्रेलर नोवामुंडी होते हुए चाईबासा की ओर जा रहा था, लेकिन घाटी के खराब और संकरे रास्ते में चढ़ाई के दौरान असंतुलित होकर पलट गया।

इस दुर्घटना के कारण न केवल चारपहिया वाहन फंसे हुए हैं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को जंगल के रास्ते किसी तरह मोटरसाइकिल या पैदल सफर करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर पहले ही रोक लगा रखी है। इसके बावजूद ट्रेलर सहित अन्य भारी वाहन इस मार्ग पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। खास बात यह है कि चेकनाका पर तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगा रहे हैं, जिससे विभागीय नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories