एशेज की तैयारी में जुटे ट्रैविस हेड, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

एशेज की तैयारी के लिए ट्रैविस हेड ने छोड़ी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज

मेलबर्न, 3 नवंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड भारत के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गए हैं। अब वे एशेज की तैयारी के लिए साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेफील्ड शील्ड में खेलेंगे।

घरेलू क्रिकेट से करेंगे तैयारी की शुरुआत

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ट्रैविस हेड अगले सप्ताह होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे। यह उनका जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद पहला फर्स्ट क्लास मुकाबला होगा।

हाल ही में उनका फॉर्म सफेद गेंद क्रिकेट में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने पिछली आठ पारियों में केवल एक बार 30 से अधिक रन बनाए हैं।

एशेज के लिए टेस्ट टीम की मजबूती पर फोकस

हेड टेस्ट टीम में नंबर 5 पर उतरेंगे, जहां उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें खुद निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई थी कि वे एशेज से पहले एक चार दिवसीय मैच खेलना चाहते हैं या नहीं।

शेफील्ड शील्ड में दिखेगा ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्टार पावर

शेफील्ड शील्ड का यह राउंड रोमांचक होने वाला है। जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलेंगे। वहीं, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन भी अलग-अलग टीमों से हिस्सा लेंगे।

लेग स्पिनर तनवीर संगा को वन-डे कप में खेलने के लिए रिलीज किया गया है, जबकि बेन द्वार्शुइस चोट से उबरकर अंतिम दो टी20 मैचों के लिए टीम में लौटेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories