दादर एक्सप्रेस में महिला के लाखों रुपये के गहने व डॉलर चोरी

0
225

पानीपत, 1 जून (हि.स.)। पानीपत के समालखा रेलवे स्टेशन के पास दादर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में भारत व सिंगापुर एयरवेज के दस्तावेज, डायमंड, सोने व चांदी के आभूषण समेत कैश व डॉलर थे। महिला अपने दोस्तों के साथ झांसी से कुरूक्षेत्र जा रही थी। सुबह के समय उसका पर्स चोरी हो गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

जीआरपी थाना पुलिस को दी शिकायत में संगीता गुप्ता ने बताया कि वह झांसी की रहने वाली है।

30 मई को वह झांसी से कुरूक्षेत्र के लिए अपने दोस्तों संग सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान जब रेलगाड़ी समालखा रेलवे स्टेशन के पास चल रही थी, तब सुबह को जब वह उठी तो उसने अपना सामान चेक किया। सामान में उसका पर्स गायब मिला। पर्स में आईफोन 15, तीन भारतीय पासपोर्ट, तीन सिंगापुर डिपेंडेंट पास, तीन भारतीय आधार कार्ड थे। इसके अलावा सोने की 28 ग्राम वजनी दो चूड़ियां, 2 जोड़ी झुमके, 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी डायमंड ईयररिंग, एक डायमंड की अंगूठी, चांदी के आभूषणों के अलावा 15 हजार रुपए कैश व 120 सिंगापुर डॉलर थे। जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here