Tue, Mar 3, 2026
30 C
Gurgaon

तिरहुत मुख्य नहर के सेवा पथ पर कराया जा रहा है सड़क का निर्माण, दो जिलों में सुगम होगा आवागमन

पटना, 09 जनवरी (हि.स.)। बिहार में नहरों के अंतिम छोर तक सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्वी गंडक नहर प्रणाली (गंडक फेज II) के विस्तार, पुनर्स्थापन एवं आधुनिकीकरण (ईआरएम) के अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

इसी के तहत विभाग द्वारा तिरहुत मुख्य नहर के कि.मी. 164.00 से कि.मी. 255.00 के बीच सेवा पथ पर सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से जहां जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के लिए पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर जिले में तिरहुत मुख्य नहर के जरिये हो रही सिंचाई का निरीक्षण करने में सुविधा होगी, वहीं दोनों जिलों के स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

इससे ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुगमता बेहतर होगी। इस सड़क के निर्माण के बाद, किसानों और ग्रामीणों को खेतों, मंडियों, कारखानों तक सामान पहुंचाने में सहूलियत होगी। इससे यह योजना स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी इस कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories