लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
274

लोहरदगा , 16 मई (हि.स.)। लोहरदगा शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अग्रसेन भवन से निकाल कर मेन रोड लोहरदगा होते हुए पावरगंज पहुंची।

इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक ओर लोहरदगा के अलग अलग संगठनों के साथ युवाओं और महिलाओं सहित स्कूल के बच्चें शामिल हुए।

इस दौरान लोग भारत माता की जय , देश के वीर जवानों की जय का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किये।लोगों ने कहा कि सभी लोग देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार है। हमारी सेना पर हमें गर्व है और हम सब सैल्यूट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here