Thu, Mar 5, 2026
18 C
Gurgaon

डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे राैंदा

हमीरपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। जिले के यमुना पुल पर सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे रौंद डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जाम खुलवाते हुए कार्रवाई में जुट गई।

कानपुर नगर के यशोदानगर निवासी संजू पुत्र छोटे अपने रिश्तेदार हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव निवासी दीपक पुत्र रामऔतार के साथ आज कानपुर से हमीरपुर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक शहर की सीमा के यमुना पुल पर पहुंचे तो डंपर ने रौंद डाला। टक्कर के बाद डंपर के पहियाेंमें बाइक फंस कर सौ मीटर तक घसीटती चली गई और दाेनाें युवकाें की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुल पर वाहनाें की आवाजाही बंद हाे गई और कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

यमुना पुल चौकी इंचार्ज दारा सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्चूरी में रखवाया दिया गया है। फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories