Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

मतदान से पहले ही भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा ने मतदान से पहले ही दो महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंगलवार 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन था और इस दिन दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर और काेरबा जिला के नगर पालिका परिषद कटघोरा में भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने भी परचा नहीं भरा ।

नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है। भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

काेरबा जिला के कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल ने बिना किसी प्रतिद्वंदी के नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस वार्ड के लिए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने शिवमति पटेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कांग्रेस ने भी अपना नामांकन नहीं भरा, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories