बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में दो बसें और एक ट्रक टकराया, एक यात्री की मौत, दर्जन भर घायल

0
424

बांदा, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। चित्रकूट से आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और किलोमीटर संख्या 62 के पास रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया।

सामने से आ रही एक बस ने समय रहते ब्रेक लगाकर टक्कर टाल दी, लेकिन उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बस ने आगे वाली बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चित्रकूट निवासी एक यात्री जनपद चित्रकूट के राजपुर निवासी सुग्रीव सोनकर (45) पुत्र मिठाई लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकतर की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीमेंट लदा ट्रक चित्रकूट की ओर से आ रहा था। ड्राइवर को अचानक झपकी आ जाने से ट्रक बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया।

घटना के बाद पीआरवी और स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को पुनः सामान्य किया। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here